फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक लाख के किराने का सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
दुल्लहपुर। थाना क्षेत्र के चुरामनपुर गांव स्थित गाजीपुर-आजमगढ़ राजमार्ग के किनारे खड़े ट्रैक्टर-ट्राली पर लोड करीब एक लाख रुपये के किराना के सामान पर चोरों ने बृहस्पतिवार को हाथ साफ कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। व्यापारियों द्वारा जंगीपुर मंडी से की गई किराना सामान की खरीद के बाद चालक योगेश उर्फ जोखू यादव अपने ट्रैक्टर-ट्राली पर सामान लादकर करीब 12 बजे रात में घर पहुंचे। मकान के सामने ट्रैक्टर-ट्राली खड़ा करके सोने चले गए। रात में चोर सात बोरी बासमती चावल, नौ बोरी अरहर की दाल, दो पेटी मसला, 12 पेटी गुड़ और पांच बोरी सरसों का तेल चुरा कर रफूचक्कर हो गए। सुबह जाग होने पर चोरी का पता चला। चालक ने थाने में तहरीर दी। थानाध्यक्ष जितेंद बहादुर सिंह ने कहा कि सूचना मिली है, जांच-पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें