दिलदारनगर। थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार के वार्ड नंबर पांच निवासी परमानंद पटवा के घर की दीवार फांदकर चोर शनिवार की रात घुस गए। चोरों ने दो मोबाइल और बैग में रखे पांच हजार नगदी पर हाथ साफ कर दिया। नगर के वार्ड नंबर पांच निवासी परमानंद पटवा परिवार के सभी सदस्यों के साथ देर रात भोजन करने के बाद सो रहे थे। देर रात चोर दीवार को फांदकर घर में घुस गए और दो मोबाइल सहित पर्स में रखे पांच हजार नगदी लेकर चले गए। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।