फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ननिहाल आया युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय थाना क्षेत्र के गांई गांव से चार दिन पूर्व एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। परिजनों ने बृहस्पतिवार की देर शाम तहरीर देकर थाने में गुमशुदगी मुकदमा दर्ज कराया। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। खानपुर थाना क्षेत्र के भुवंरपुर गांव निवासी श्यामनारायण सिंह की पत्नी सोना सिंह अपने पुत्र शनि सिंह (25) के साथ मायके मरदह थाना क्षेत्र के गांई गांव आई थी। बीते 26 जुलाई को घर से शनि सिंह ने अपनी माता से नित्यक्रिया की बात करके बाहर चला गया, लेकिन वापस नहीं आया। परिजनों अनहोनी की आशंका से उसकी तलाश करते रहे, लेकिन कुछ पता नहीं चला। फिलहाल पुलिस ने गुमशुदगी का मुकदमा दर्जकर युवक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें