फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नानी के तेरही में आए युवक की करंट की चपेट में आने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवराई/गहमर कोतवाली क्षेत्र के करहिया गांव में बृहस्पतिवार कोनानी की तेरही (श्राद्ध भोज) में आए युवक की हाइटेंशन तार की चपेट में आने से मौत हो गई। इकलौते पुत्र की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

महना गांव निवासी शशिकांत उपाध्याय का इकलौता पुत्र टिंकल उपाध्याय उर्फ अभिषेक उपाध्याय (19) करहिया गांव नानी के श्राद्धभोज में सम्मिलित होने के लिए आया था। बीते 11 अक्टूबर को नानी सुदामी देवी की तेरही संपन्न हो गई थी। इसके खत्म होने पर ननिहाल में 84 का भोज ( 84 गांव के ब्राह्मणों) होना था। लोगों को कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने में किसी तरह की दिक्कत न हो इसके लिए एक युवक के साथ अभिषेक दिशा सूचक फ्लैक्स लगाने के लिए बांस लेकर जा रहा था। रास्ते में ऊपर से गुजरे हाईटेंशन तार से हरा बांस सटते ही वह विद्युत करेंट की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। आनन- फानन में लोग उसे उपचार के लिए भदौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृत युवक दो बहनों में इकलौता था। पिता फौज से सेवानिवृत्त के बाद बीएचयू में नौकरी करते है। मां राजकुमारी देवी गृहिणी है। इकलौते पुत्र के मौत से परिवार सहित अन्य लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस को सूचना दिए बिना परिजन शव लेकर घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें