फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका का नाम लेकर गंगा में कूदा था युवक

विज्ञापन
सैदपुर स्थित रामकरन सेतु से गंगा में कूदे युवक को तलाशती एनडीआरएफ की टीम। संवाद - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
गाजीपुर। सैदपुर कोतवाली के नगर स्थित राम करन सेतु से बीते 12 नवंबर को युवक द्वारा छलांग लगाने से पहले उसके द्वारा बनाया गया वीडियो वायरल हो गया है। युवक वीडियो में साफ बोलता दिख रहा है कि ऐ मैडम जब हम मर जाएंगे तो भी तुम्हारे साथ रहेंगे और फिर नदी में छलांग लगा देता है। हालांकि पुलिस एवं परिजन इस मामले में कुछ भी बोलने से साफ इंकार कर रहे हैं। घटना के दूसरे दिन वाराणसी से आई एनएडीआरएफ टीम घटनास्थल पर पहुंची और खोजबीन जारी की लेकिन उसका अभी तक पता नहीं चला है। युवक के मोबाइल में कई वीडियो मिले हैं और सभी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने की चर्चा बनी हुई हैं। चंदौली जिले के सकलडीहा निवासी दीपक सोनकर शनिवार को गंगा पुल पर पहुंचा था। यहां पहुंचने के बाद उसने रोते हुए अपनी प्रेमिका को फोन किया और उसे बोला कि यह उसका आखिरी कॉल है। आज के बाद वह फोन नहीं करेगा। इसके बाद उसने रोते हुए करीब 10 मिनट तक वीडियो बनाया। यह सब करने के बाद उसने वहां पर गाना भी गाया, उसे भी रिकॉर्ड किया। अपनी बुआ और अपने बहन का नाम भी वीडियो में लिया है। प्रेमिका के भाई का नाम लेते हुए कहता है कि भैया आपकी बहन ने हमें मारा है इसे याद रखिएगा। बाद में पुल की रेलिंग पर मोबाइल रखकर उसमें वीडियो रिकॉर्डिंग ऑन करके वह गंगा नदी में छलांग लगा देता है। हालांकि वायरल वीडियो के मामले में पुलिस कुछ भी बतलाने से इंकार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें