फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: विषाक्त खाकर युवक ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
गहमर कोतवाली क्षेत्र के बसूका गांव में घरेलू कलह से परेशान होकर युवक ने शनिवार की देर शाम विषाक्त पदार्थ खा लिया था। परिजनों ने इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। रविवार की देर शाम उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

21 जनवरी को बसूका गांव निवासी बृजेश सिंह यादव (23) ने घरेलू कलह से परेशान होकर विषाक्त पदार्थ खा लिया था। तबीयत बिगड़ने पर परिजनों को जानकारी हुई तो उन्होंने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दूसरे दिन देर शाम उसकी मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के पिता वीरेंद्र सिंह का रो - रोकर बुरा हाल है।
ग्रामीणों के अनुसार बृजेश मोबाइल से ऑनलाइन गेम खेलता था। गांव के कई लोगों से उसने उधार रुपये लिए थे। गेम में वह में हजारों रुपये हार गया था। गांव के लोगों का उधारी देने के लिए वह परिजनों से पैसे मांग रहा था। पैसे नहीं देने पर आए दिन घर में कलह होती थी। इससे परेशान होकर बृजेश ने जान दे दी।
विज्ञापन

मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। बड़े भाई राजू सिंह यादव फौज में है। पिता वीरेंद्र सिंह यादव भी सेना से रिटायर्ड हैं। गहमर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार उपाध्याय ने बताया कि युवक ने जहर खाकर जान दी है। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हुई है। गाजीपुर कोतवाली पुलिस के माध्यम से जानकारी मिली है। घटना का कारण घरेलू कलह बताई जा रही है। मौके पर कामाख्या चौकी इंचार्ज को भेजकर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें