फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: पत्नी बोली-उसे जिंदा नहीं छोड़ेगी, उसके परिवार को तबाह कर देगी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। मऊ जनपद के हलधरपुर थाना क्षेत्र के एक युवक ने अपनी पत्नी और उसके परिजनों पर कूटरचित अश्लील फोटो वायरल करने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र सौंपा है। एसपी के आदेश पर पुलिस ने मोहम्मदाबाद थाना में पत्नी, ससुर समेत पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। उसने आरोप लगाया कि पत्नी उसे धमका रही है, कह रही कि उसे जिंदा नहीं छोड़ेगी, उसके परिवार को तबाह कर देगी। थानाध्यक्ष प्रमोद सिंह ने बताया कि पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा को दिए प्रार्थना पत्र में उल्लेख किया है कि विवाद और मुकदमेबाजी के दौरान उसकी पत्नी द्वारा यह कार्रवाई की जा रही है, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान है। शिकायत में कहा है कि उसकी पत्नी उसके फोटो को कूटरचित कर फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप पर गंदे तरीके से वायरल कर रही है। इस बारे में जानकारी उसे मित्रों और रिश्तेदारों से मिली। आरोप है कि जब उसने पत्नी से इस बारे में बात की तो उसने उल्टा उसे विभिन्न मोबाइल नंबरों से धमकी देना शुरू कर दिया। आरोप है कि पत्नी ने कहा कि वह उसे जिंदा नहीं छोड़ेगी और उसके परिवार को तबाह कर देगी। शिकायत में यह भी उल्लेख है कि पत्नी के पिता, उसके मामा के लड़के और एक अन्य युवक, तथा शादी कराने वाला अगुआ भी इस पूरे मामले में शामिल हैं। पीड़ित उल्लेख किया है कि लगातार धमकियों और सोशल मीडिया पर बदनाम किए जाने के कारण वह लाचारी में एसपी कार्यालय पहुंचा। उसने आरोपितों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। एसओ ने बताया कि एसपी के निर्देश पर पुलिस ने प्रार्थना पत्र प्राप्त कर लिया है और प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें