फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur Accident: चलते डंपर का निकला पहिया, रास्ते से गुजर रही छात्राओं से टकराया, एक की मौत, दूसरी रेफर

Tue, 18 Jul 2023 04:44 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर

सार

शहर कोतवाली क्षेत्र के लालनपुर गांव निवासी दीनदयाल कुशवाहा की बेटी ट्वेंटी कुशवाहा रजादी गांव स्थित बीर एकलव्य स्कूल की कक्षा 8वीं की छात्रा थी। स्कूल की छुट्टी होने पर ट्वेंटी अपनी सहपाठी प्रियंकाके साथ घर लौट रही थीं। दोनों छात्राएं रजादी गांव के पास पहुंची थी कि गाजीपुर के तरफ जा रहे डंपर का पिछला टायर निकल गया, जो रास्ते से गुजर रहीं दोनों छात्राओं से टकरा गया। 
विज्ञापन
चलते डंपर का निकला पहिया, रास्ते से गुजर रही छात्राओं से टकराया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजीपुर में नंदगंज थाना क्षेत्र के रजादी गांव के पास वाराणसी गाजीपुर हाइवे पर मंगलवार की दोपहर जा रहे डंपर का टायर निकल गया, जिसकी चपेट में दो छात्राएं आ गईं। इनमें एक की मौत हो गई, जबकि दूसरी की हालत गंभीर है। उसे ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। 

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- पंखे के सहारे लटकती मिली विवाहिता: डेढ़ साल पहले हुई थी शादी, मायके वालों ने लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के लालनपुर गांव निवासी दीनदयाल कुशवाहा की बेटी ट्वेंटी कुशवाहा (13) रजादी गांव स्थित बीर एकलव्य स्कूल की कक्षा 8वीं की छात्रा थी। स्कूल की छुट्टी होने पर ट्वेंटी अपनी सहपाठी प्रियंका (14) के साथ घर लौट रही थीं।  इसके चलते दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। आनन-फानन में लोग दोनों को जिला अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने ट्वेंटी को मृत घोषित कर दिया। वहीं, प्रियंका की हालत गंभीर देख वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही दोनों के परिवार में कोहराम मच गया। मृतिका दो भाई और दो बहनों में दूसरे नंबर पर थी। मां आशा देवी का रो-रोकर बुरा है। इस संबंध में थानाध्यक्ष कमलेश पाल ने कहा कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें