फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: मौसम ने किया 42 डिग्री का वार, तेज धूप कर रही है बेकरार

विज्ञापन
विज्ञापन
हालांकि आगामी पांच दिन हल्के बादल छाए रहने का अनुमान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

गाजीपुर। अब धीरे- धीरे मौसम अपनी रौ में आने लगा है। सूर्य की किरण सुबह से लोगों के परेशान करने लगी है। पारा भी 40 डिग्री के पार चला गया है। ऐसे में अब लोग जरूरत भर निकलने का प्रयास कर रहे हैं। दोपहर में तो घरों से निकलना मुश्किल हो जा रहा है। गर्म हवाओं के थपेड़े शरीर को झुलसाने लगे हैं। मंगलवार को अधिकतम 42 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
गर्मी का तेवर धीरे-धीरे सख्त होता जा रहा हैं। बढ़ती गर्मी का आलम है कि लोग दोपहर में छांव की तलाश करते नजर जा रहे है। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसर जा रहा है। पीजी कॉलेज के कृषि विज्ञान एवं मौसम वैज्ञानिक कपिल देव शर्मा ने बताया कि आगामी पांच दिनों के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार हल्के बादल छाए रहने की संभावना है। हालांकि बारिश की संभावना नहीं है। अधिकतम तापमान 39 से 41 डिग्री एवं न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।
विज्ञापन

वहीं पछुआ हवाएं औसत 10 से 12 किलोमीटर प्रति घंटा से चलने की उम्मीद है। मई माह के शुरुआत से ही तेज धूप के साथ गर्मी का असर दिखने लगा। चिलचिलाती धूप से बचने के लिए लोग जुगत करने में जुट गए है। तीखी धूप में छात्र-छात्राएं भी तौलिया गमछा या अन्य उपाय से धूप से बचने की कोशिश करती दिखाई पड़ रही हैं।
विज्ञापन



वायरल के मरीजों की बढ़ रही संख्या

गाजीपुर। तापमान के बढ़ने से लोग वायरल बुखार की चपेट में आ रहे हैं। थोड़ी सी भी लापरवाही से सर्दी, खांसी और जुकाम लोगों को प्रभावित कर रहा है। स्थिति यह है कि प्रतिदिन वायरल बुखार के 50 से 60 मरीज उपचार कराने पहुंच रहे हैं। यहीं नहीं इतने ही मरीज सर्दी और जुकाम से भी पीड़ित आ रहे हैं। ऐसे में डॉक्टरों ने एहतियात एवं सतर्कता बरतने की सलाह दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें