काशी नरेश विश्वविद्यालय में नशा मुक्त का शपथ लेते स्वयं सेवक। स्रोत कॉलेज
काशी नरेश विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से रविवार को नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान के तहत गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें स्वयं सेवक और सेविकाओं ने नशामुक्ति की शपथ ली। रासेयो के वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. श्रीश कुमार उपाध्याय ने नशा के दुष्परिणामों से स्वयं सेवकों को अवगत कराते हुए बताया कि उसकी गिरफ्त में जो आ जाता है, वह अपना जीवन नष्ट तो करता ही है उसके साथ परिवार और समाज का भी बहुत हानि पहुंचाता है। नशा का सेवन करने से पैसा, स्वास्थ्य, सम्मान सभी की हानि होती है। स्वस्थ समाज के निर्माण को भी क्षति होती है। इस मौके पर डॉ रमेश कुमार सरोज, डॉ उमेश दत्त तिवारी आदि रहे।
संवाद