फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोश से लबरेज बच्चे लेकर शान से चले तिरंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
गगनभेदी नारों और देशभक्ति गीत के बीच उत्साह, जोश से लबरेज सैकड़ों छात्र-छात्राओं का हुजूम सोमवार की सुबह शहर के प्रमुख सड़कों से तिरंगा यात्रा निकाला। आजादी के 75वीं वर्षगांठ पर राजकीय बालिका इंटर कालेज महुआबाग से यात्रा शुरू होकर नेहरू स्टेडियम में खत्म हुई।
विज्ञापन

जिलाधिकारी एमपी सिंह और पुलिस अधीक्षक रोहन पी बोत्रे ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। तिरंगा रैली में लूर्दस कॉन्वेट बालिका इंटर कालेज, राजकीय बालिका इंटर कालेज महुआबाग, शाह फैज पब्लिक स्कूल, आदर्श इंटर कालेज महुआबाग, एमएएच इंटर कालेज, डीएवी इंटर कालेज, राजकीय सिटी इंटर कालेज और अन्य विद्यालयों, एनसीसी, स्काउट गाइड के छात्र-छात्राओं और नेहरू युवा केंद्र के वालेंटियर ने प्रतिभाग किया। सभी छात्र-छात्राओं के हाथोंमें तिरंगा झंडा लेकर देश भक्ति के गगनभेदी नारों के साथ पूरे जोश में दिखे। तिरंगा रैली नगर के महुआबाग, विशेश्वरगंज होते हुए सकलेनाबाद, लंका के रास्ते सांसद त्रिमुहानी होते हुए कलेक्ट्रेट तिराहा से शास्त्री नगर होते हुए डीएम आवास, पीरनगर होते हुए विकास भवन चौराहा से नेहरू स्टेडियम, गोराबाजार, पहुंची।
नेहरू स्टेडियम गोराबाजार में जिलाधिकारी ने ‘विजयी विश्व तिरंगा प्यारा‘ झंडा ऊंचा रहे हमारा ‘नारों के साथ छात्र-छात्राओं एवं आम नागरिकों में देश भक्ति भावना का जोश भरते हुए कहा कि इस नारे को हमेशा याद रखना है और आगामी 11 से 17 अगस्त तक स्वतंत्रता सप्ताह एवं 13 से 15 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा‘ कार्यक्रम का भव्य आयोजन करें। उन्होंने उपस्थित लोगों का आवाह्न करते हुए स्वाधीनता दिवस के दिन ‘हर घर में तिरंगा‘ फहराने की अपील करते हुए पास-पड़ोस, क्षेत्र, गांव, नगर में भी लोगों को घर-घर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करने को कहा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि इसी भावना के साथ आप लोग अपने-अपने घरों में जाकर अपने परिवार के लोगों को भी स्वाधीनता दिवस की 75वी वर्ष गांठ के अवसर पर झंडारोहण करते हुए राष्ट्र के प्रति देश भक्ति की भावना को जागृत करेंगे और अपने देश की आन, बान और शान को कायम रखते हुए इस तिरंगे को कभी भी झुकने नहीं देगे। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक ने भारत माता के जय के नारो के उद्घोष के साथ छात्र-छात्राओ का देश के प्रति राष्ट्र भक्ति को सलाम करते हुए कहा कि आज आपने पैदल इतनी बड़ी दूरी बिना थके, बिना रूके एवं बिना इस तिरंगे को झुकाए यहां तक पूरी की, जो काबिले तारीफ है। इसी जज्बे के साथ आगामी 11 से 17 अगस्त तक स्वतंत्रता सप्ताह और 13 से 15 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा कार्यक्रम‘ को मनाना है।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रकाश गुप्ता, उपजिलाधिकारी सदर प्रतिभा मिश्रा, एस पी सिटी गोपी नाथ सोनी, जिला विद्यालय निरीक्षण अशोक नाथ तिवारी, क्षेत्राधिकारी गौरव कुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें