फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: चाेरों ने तीन दुकान का तोड़कर उड़ाया 50 हजार नकदी

विज्ञापन
विज्ञापन
करंडा। थाना क्षेत्र के चहारन चट्टी पर स्थित तीन दुकानों को चोरों ने सोमवार की रात निशाना बनाया। शटर तोड़कर चोरों ने 50 हजार नगदी सहित अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया। मंगलवार को खिजिरपुर चौकी पर पहुंचे ग्रामीणों ने चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश करने को लेकर प्रदर्शन किया। कुछ देर बाद पुलिस ने आश्वासन देकर उन्हें वापस भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस छानबीन मेें जुटी हुई है। चोरों ने सोचन गुप्ता के किराने की दुकान 30 हजार 350 रुपये नगदी, सीसीटीवी कैमरा, हार्ड डिस्क व डीबीआर, संजय गुप्ता के किराने की दुकान से 15 हजार 750 रुपये और चंदन राम की दुकान से 5100 रुपये नगदी और अन्य सामानों पर हाथ साफ कर दिया। सुबह टहलने निकले लोग शटर का एक हिस्सा उठा देख शोर मचाने लगे। आवाज सुनकर आस-पास के लोग घटना स्थल के तरफ दौड़ पड़े। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। थानाध्यक्ष रामसमुझ नागर ने बताया कि मामले की छानबीन चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें