फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: गांवों में बढ़ा लंगूरों व बंदरों का आतंक

विज्ञापन
सिधागरघाट गांव में सड़कों पर बैठा बंदरों का झुंड। संवाद
विज्ञापन
दुबिहां। गांव और आसपास के विभिन्न गांवों में इन दिनों लंगूर और बंदरों का आतंक बढ़ गया है। इनके हमले में अबतक कई ग्रामीण घायल हो चुके हैं। डर से ग्रामीण छतों पर निकलना तक छोड़ दिए हैं। दुबिहा, पाहुपुर, इटवा, खडहरा और हरदासपुर, सिधागर घाट गांव के राजीव राय, बंशीधर पांडेय, अमित उपाध्याय, गुड्डू कुमार ग्रामीणों ने बताया कि, गांव के मकानों की छतों पर लंगूर व बंदरों का झुंड दिनभर घूमता रहता है। इससे ग्रामीणों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। इनके भय से छतों पर बच्चों ने खेलना और महिलाएं और बुजुर्गों ने टहलना तक छोड़ दिया है। साथ ही छतों पर कपड़ा और अनाज सुखाने के लिए गईं कई महिलाओं पर हमलाकर कर चुके है। साथ ही इनके दौड़ाने से कई बच्चें, महिलाएं व युवतियां छतों व उसकी सीढि़यों से गिरकर घायल भी हो चुके हैं। भवनों पर लगी टंकियों के ढक्कन और पाइपों को क्षतिग्रस्त करने के साथ ही उससे सीधा पानी पी रहे हैं। इससे ग्रामीणों में संक्रामक बीमारी फैलने का भी खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें