संवाद न्यूज एजेंसी
जमानिया। नगर के लोदीपुर मोहल्ला में विवाद कर रहे लोगों के बीच-बचाव करने करना एक किशोर को भारी पड़ गया। लोगों ने मिलकर उसकी जमकर पिटाई कर दी। हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल से वाराणसी के लिए रेफर कर दिया है। वहीं, घायल किशोर के मां की तहरीर पर पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
नगर के लोदीपुर मोहल्ला निवासी बसंती देवी ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि मोहल्ले में कुछ के विवाद कर रहे थे। इसी दौरान उनका बेटा बॉबी (17) बीच-बचाव करने लगा। इससे नाराज नौ लोगों ने मिलकर उसकी पिटाई कर दी। आसपास के लोगों ने बीच बचाव किया और परिजनों ने आनन फानन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करया। जहां से उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया है।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक महेन्द्र सिंह ने बताया कि लोदीपुर मोहल्ले के नौ लोग गोपी डोम, मिठाई‚ मंजय‚ प्रभू‚ संजय‚ श्यामलाल‚ दारा‚ गब्बर‚ भेलू के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है। घायल का इलाज चल रहा है। जांच की जा रही है।