अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत श्री ठाकुर जी पब्लिक स्कूल बरहपुर में बौद्धिक कार्यक्रम के बाद भारत माता की झांकी बेलसड़ी, बेलासी, बागी, चंडीपुर, सरौली, मटखन्ना, नारी पचदेवरा, पचारा आदि गांवों में निकाली गई। झांकी पहुंचते ही गांव की महिलाएं, पुरुष औऱ बच्चों ने भारत माता की झांकी का स्वागत किया। झांकी जिस रास्ते से गुजर रही थी वहां पर मौजूद उस क्षेत्र की जनता ने भारत माता की जय के उद्घोष के साथ उसका स्वागत किया। शहीद ग्राम सभा बाघी में भारत माता की आरती हुई। इसमें गांव की महिलाएं और पुरुषों ने भारत माता की आरती किया। उसके बाद अमृत महोतस्व के पदाधिकारियों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. दुखी कुशवाहा के सुपुत्र रामकृत कुशवाहा और कारगिल शहीद स्व. शेषनाथ यादव की भाभी हंसा यादव को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। इस मौके पर कार्यक्रम के संयोजक रविंद्र श्रीवास्तव, समाजसेवी सत्येंद्र कुमार सिंह, प्रशांत सिंह, टेरसू यादव आदि उपस्थित थे।