मरदह हनुमान मंदिर परिसर में सर्व समाज विकास मंच दिव्यांग संगठन व जनकल्याण सेवा समिति की बैठक मे
स्थानीय हनुमान मंदिर परिसर में बुधवार को सर्व समाज विकास मंच दिव्यांग संगठन एवं जनकल्याण सेवा समिति की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने और दिव्यांगों सहित जरूरतमंद लोगों की समस्याओं के समाधान पर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष हरेंद्र कुमार ने कहा कि संगठन जिले में दिव्यांग, विधवा, वृद्ध और गरीब असहाय लोगों की समस्याओं को लेकर लगातार संघर्ष कर रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश राम ने कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को उसका अधिकार दिलाने के लिए संगठन का संघर्ष आगे भी जारी रहेगा। बैठक के अंत में विभिन्न मांगों से संबंधित ज्ञापन खंड विकास अधिकारी को सौंपा गया। इस अवसर पर हृदय नारायण सिंह, बृजमोहन वर्मा, हवलदार राम, आलोक वर्मा, गौरव कुमार, विपिन सिंह, रामवृक्ष प्रजापति सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।