फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: आरोग्य केंद्र परिसर में रखी संत रविदास की प्रतिमा क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
कासिमाबाद। कोतवाली क्षेत्र के असना गांव में मंगलवार की रात आयुष्मान आरोग्य केंद्र के परिसर में रखी गई संत रविदास की प्रतिमा को अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया है। बुधवार की सुबह इसकी जानकारी होते ही गांव में हड़कंप मच गया। जानकारी होते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मूर्ति की मरम्मत कराने में जुट गई। असना गांव के ग्रामीणाें ने आयुष्मान आरोग्य केंद्र में संत रविदास जयंती के अवसर पर संत रविदास की मूर्ति रखकर पूजा पाठ की थी। शाम तक संत रविदास की मूर्ति ठीक थी। सुबह ग्रामीण जब आरोग्य केंद्र के पास पहुंचे तो मूर्ति क्षतिग्रस्त मिली है। इस घटना की जानकारी प्रशासन को मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंची और लोगों को समझा बुझाकर मूर्ति की मरम्मत करा दिया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक आरएस नागर ने बताया कि गांव में शांति व्यवस्था बनी हुई है। मूर्ति की मरम्मत करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें