फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: कोर्ट परिसर में हो रही घटनाओं की प्रदेश सरकार जांच कराए

विज्ञापन
विज्ञापन
घटनाओं की प्रदेश सरकार को जांच करानी चाहिए
विज्ञापन

पत्रकारों से बातचीत में कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय बोले
संवाद न्यूज एजेंसी
मुहम्मदाबाद। कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय ने शनिवार को वाराणसी से बलिया जाते समय मुहम्मदाबाद शहीद पार्क में रुककर अमर शहीद डॉ. शिवपूजन राय एवं वंशनारायण राय की मूर्ति पर माल्यार्पण किया।
शहीद स्मृति भवन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि उनके भाई अवधेश राय की हत्या में 32 वर्ष बाद कोर्ट का फैसला आया है। उन्हें न्याय पालिका पर पूरा भरोसा था। न्याय पालिका ने न्याय करते हुए आरोपी मुख्तार अंसारी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट परिसर और अस्पताल परिसर में आजकल हो रही हत्याओं के सवाल पर कहा कि प्रदेश सरकार को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कड़े कदम उठाने चाहिए। इन घटनाओं की प्रदेश सरकार को जांच करानी चाहिए।
विज्ञापन

कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि भाजपा के विधायक रहे कृष्णानंद राय सहित सात लोगों की हत्या हो जाती है और केंद्र तथा प्रदेश में भाजपा की सरकार होते हुए भी सभी आरोपी बरी हो जाते हैं। इस बात पर उसको सोचना होगा कहीं न कहीं गवाहों को धमकाना और गवाही ठीक तरीके से न होना अपने आप में बड़ा प्रश्न चिन्ह है। भाजपा ने सही तरीके से गवाहों को सुरक्षा दी होती और गवाही हुई होती तो पूर्व विधायक कृष्णानंद राय के परिवार को भी न्याय जरूर मिला होता।
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के गठबंधन पर उन्होंने कहा कि यह गठबंधन कामयाब नहीं हो पाएगा। वजह आम आदमी पार्टी का उत्तर प्रदेश में कोई वजूद नहीं है। अब पूरे भारत में कांग्रेस की वापसी होने जा रही है। जिस तरीके से पिछले दिनों राज्यों के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने बहुमत हासिल किया है उससे देश भर में एक अच्छा संदेश गया है।
विज्ञापन

कहा कि कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनता दिखाई दे रहा है। राहुल गांधी के नेतृत्व में 2024 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ही जीतेगी। पार्टी सरकार बनाएगी और लाल किला पर झंडा फहराएगी। इस मौके पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह, प्रदेश सचिव जनक कुशवाहा, जिलाध्यक्ष सुनील राम, रविकांत राय, आनंद राय, राजेश पांडेय, अशोक राय, अनुज राय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें