फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सास के अंतिम संस्कार में आया दमाद गंगा में डूबा

विज्ञापन
विज्ञापन
मरदह थाना क्षेत्र के तरछा चौबेपुर गांव निवासी एक मजदूर नगर कोतवाली के पोस्ताघाट पर शुक्रवार को स्नान करते समय गंगा में डूब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश में जुटी हुई है, लेकिन अब तक सफलता नहीं मिली। युवक अपनी सास के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए गाजीपुर श्मशान घाट आया था।
विज्ञापन

तरछा चौबेपुर गांव निवासी गुड्डू राजभर (40) वाराणसी मेें मजदूरी का कार्य करते थे। सुबह दुल्लहपुर निवासी उनकी सास दुलारी देवी (65) का निधन हो गया था। सूचना मिलते ही वह वाराणसी से गाजीपुर के लिए रवाना हो गए। वह श्मशान घाट पहुंचे। दाहसंस्कार के बाद अन्य रिश्तेदारों के साथ स्नान करने के लिए नगर कोतवाली के पोस्ताघाट पहुंचे। जहां पैर फिसलने से वह डूब गए। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। इधर गांव से ग्राम प्रधान चंद्रभान राजभर सहित ग्रामीण भी घाट पर पहुंच गए और तलाश में जुटे रहे। देर शाम तक मजदूर का पता नहीं चल सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें