फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ताओं की भूमिका समाज में अहम

विज्ञापन
बार एसोसिएशन में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान सम्मानित हुए अधिवक्तागण। संवाद - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
जमानिया। तहसील स्थित बार एसोसिएशन के सभागार में बुधवार को गाजीपुर सिविल बार संघ के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का सम्मान किया गया। वक्ताओं ने कहा कि अधिवक्ताओं की भूमिका समाज में अहम है। संघ के अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि जिन गरीब एवं जरूरतमंदों को आसानी से न्याय नहीं मिलता, अधिवक्ता अपने परिश्रम एवं अनुभव के बल पर उन्हें सहजता से न्याय दिलाने का काम करते हैं। अधिवक्ताओं की भूमिका समाज में महत्वपूर्ण है। सचिव अशोक कुमार भारती ने कहा कि इस तरह के सम्मान समारोह सिर्फ मान ही नहीं बढ़ाते बल्कि जिम्मेदारियों का एहसास भी कराते हैं। समारोह में सिविल बार के अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह, कलेक्ट्रेट बार के अध्यक्ष काशीनाथ राय, अशोक कुमार सिंह, गोरखनाथ सिंह को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान मोहम्मद इमरान, ज्ञानसागर, पंकज तिवारी, उदयनारायन सिंह, अनवारुल होदा, अच्युतानंद राय, अशोक कुमार, काजी शकील मौजूद थे। संचालन सुरेंद्र प्रसाद ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें