फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: हाईवे पर एक सप्ताह से गिरा है रास्ता दिखाने वाला संकेतक

विज्ञापन
विज्ञापन
बारा। यूपी-बिहार को जोड़ने वाले नेशनल हाईवे 124 पर एक सप्ताह पूर्व आई तेज आंधी के कारण दिशा बताने वाला संकेतक बोर्ड सड़क पर गिर गया। करीब 15 दिन पहले ही रास्ते का संकेत बताने के लिए एनएचएआई द्वारा हाईवे पर कई संकेतक बोर्ड लगवाए गए थे। मालूम हो कि पिछले सप्ताह आई तेज आंधी के कारण नेशनल हाईवे 124-सी पर बारा में कर्मनाशा पुल से पहले लगा संकेतक बोर्ड टूटकर सड़क पर गिर गया। एनएचएआई के अधिकारियों ने आशंका जताई है कि ठेकेदार द्वारा संकेतक बोर्ड लगाने में मानक के अनुसार मटीरियल का उपयोग नहीं किया गया। इसके कारण 15 दिन में ही संकेतक बोर्ड गिर गया। अगर संकेतक बोर्ड दिन के समय गिरा होता तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था। एनएचएआई के जेई अनिल कुमार ठाकुर ने बताया कि नेशनल हाईवे 124 सी पर संकेतक आदि लगाए जाने का काम चल रहा है। टूटकर गिरे संकेतक बोर्ड को जल्द ही लगवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें