फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: कब्जे में तालाब, प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर खाली कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवराई तहसील क्षेत्र के ताजपुर कुर्रा गांव में तालाब की भूमि पर करीब चार बीघे कब्जा करके लोगों ने समतल कर दिया था और मकान बना लिया था। शनिवार की सुबह पुलिस और राजस्व टीम ने एसडीएम के निर्देश पर जेसीबी से अवैध कब्जा हटवाया गया। अवैध कब्जेदारों को चेतावनी दी गई कि भविष्य में तालाब की भूमि पर कब्जा न करें नहीं तो उनसे क्षतिपूर्ति भी वसूल की जाएगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी के निर्देश पर तहसील सेवराई में प्रतिदिन नायब तहसीलदार के नेतृत्व में टीम गठित करके तालाब, पोखरा, खलिहान की भूमि से अवैध कब्जा हटवाने की कार्रवाई तेजी से कराई जा रही है। बेदखली के आदेश होने के बाद किसी न्यायालय में वाद विचाराधीन न होने पर यह कार्रवाई की गई है।
एसडीएम सेवराई राजेश प्रसाद चौरसिया ने बताया कि तहसील क्षेत्र के ताजपुर कुर्रा गांव में विगत कई वर्षों से तालाब की भूमि पर अवैध रूप से कब्जा करते हुए मकान का निर्माण कराया गया था। कब्जेदारों को कई बार नोटिस दिए जाने के बावजूद कब्जा खाली नहीं किया जा रहा था। जिस पर कड़ी कार्रवाई करते हुए शनिवार को जेसीबी के जरिए अवैध एक मंजिला मकान को ढहाया गया। दोषियों के विरुद्ध संबंधित अन्य कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें