फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: पोलिंग पार्टियों के रवानगी का स्थल निर्धारित

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। नगर निकाय चुनाव की तैयारी तेज हो गई है। आगामी चुनाव के लिए निकायवार पोलिंग पार्टियों के रवानगी स्थल, स्ट्रांग रूम एवं मतगणना स्थल का निर्धारण कर लिया गया है। नगर पालिका परिषद गाजीपुर के चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय से रवाना होंगी। स्ट्रांग रूम एवं मतगणना स्थल भी यहीं बनाया गया है।
विज्ञापन

जिले में तीन नगर पालिका परिषदों एवं पांच नगर पंचायतों में पहले चरण में चुनाव कराया जाएगा। चार मई को होने वाले मतदान को सकुशल संपन्न कराने को लेकर तैयारी तेज हो गई है। नगर पालिका परिषद मुहम्मदाबाद के चुनाव के लिए मतदान पार्टियां अष्ट शहीद इंटर काॅलेज से रवाना होंगी जबकि स्ट्रांग रूम एवं मतगणना स्थल भी इसी को बनाया गया है। नगर पालिका परिषद की पोलिंग पार्टियां तहसील मुख्यालय जमानिया, नगर पंचायत सैदपुर की पोलिंग पार्टियां टाउन नेशनल इंटर काॅलेज सैदपुर तथा नगर पंचायत बहादुरगंज के चुनाव के लिए मतदान में लगने वाली पार्टियां नेशनल इंटर कालेज कासिमाबाद से रवाना होगी। इसी तरह नगर पंचायत जंगीपुर की पोलिंग पार्टियां स्वामी सहजानंद पीजी काॅलेज, नगर पंचायत सादात की तहसील मुख्यालय जखनिया एवं नगर पंचायत दिलदारनगर के अध्यक्ष एवं वार्ड सदस्यों के चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां कंपोजिट विद्यालय सेवराई से रवाना की जाएगी। इसी विद्यालय को स्ट्रांग रूम एवं मतगणना स्थल भी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें