फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: दुल्लहपुर-मऊ रेलखंड पर विकास की रफ्तार परखी

विज्ञापन
दुल्लहपुर–मऊ रेलखंड का निरीक्षण करते रेल संरक्षा आयुक्त उत्तर-पूर्व सर्किल प्रणजीव सक्सेना, पूर - फोटो : गौरीगंज ​स्थित कलेक्ट्रेट भवन।
विज्ञापन
दुल्लहपुर। भटनी-औंड़िहार रेलखंड के अंतर्गत दुल्लहपुर-मऊ खंड के दोहरीकरण एवं विद्युतीकरण कार्य के पूर्ण होने के बाद बुधवार को रेल संरक्षा आयुक्त प्रणजीव सक्सेना ने संरक्षा निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर पूर्वोत्तर रेलवे के प्रमुख मुख्य अभियंता नीलमणि, मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी आशीष जैन, कार्यकारी निदेशक (रेल विकास निगम लिमिटेड) विकास चंद्रा, मुख्य परियोजना प्रबंधक (आरवीएनएल) आशुतोष शुक्ला सहित मुख्यालय, मंडल एवं रेल विकास निगम लिमिटेड के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। रेल संरक्षा आयुक्त ने निरीक्षण की शुरुआत दुल्लहपुर रेलवे स्टेशन से की, जहां दोहरीकरण व विद्युतीकरण के अनुरूप इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग, संरक्षा गियरों में बदलाव, स्टेशन वर्किंग रूल, रिले रूम विस्तार, यार्ड में समपार फाटकों के दोहरीकरण, प्लेटफार्म एवं पैदल उपरिगामी पुल के क्लियरेंस सहित यात्री सुविधाओं की गहन समीक्षा की। इसके बाद उन्होंने पॉइंट 104 बी, माइनर ब्रिज संख्या 97 तथा ट्रैक की मानक दूरी का निरीक्षण किया। मोटर ट्रॉली से दुल्लहपुर-पिपरीडीह खंड का निरीक्षण करते हुए उन्होंने रेलवे ओवरब्रिज पर सेस्मिक अरेस्टर, बेयरिंग, पुल-पुलियाओं की फाउंडेशन, पाइप व कुशनिंग की जांच की। लॉन्ग वेल्डेड रेल पर स्विच एक्सटेंशन जॉइंट व रीडिंग का मापन किया गया। पिपरीडीह स्टेशन पहुंचकर स्टेशन उपकरणों, केंद्रीकृत वी डीयू पैनल, रिले रूम, पावर सप्लाई रूम तथा समपार फाटकों की संरक्षा व्यवस्था को परखा गया। इसके उपरांत पिपरीडीह-मऊ ब्लॉक सेक्शन का निरीक्षण करते हुए रेल पथ जड़ाई, बैलास्ट फैलाव, ओएचई लाइन व पोल्स की स्थिति, पुल-पुलिया, समपार फाटक एवं अंडरपास का निरीक्षण किया। मऊ स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग कार्य, पश्चिम केबिन के वी डीयू पैनल, रिले रूम तथा खुरहट इंड पर संरक्षा गियरों के बदलाव की समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें