राइफल क्लब सभागार में जिला विद्युत समिति की बैठक शामिल सांसद अफजाल अंसारी, डीएम अविनाश कुमार व
गाजीपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार को जिला विद्युत समिति की हुई बैठक में बिजली निगम की तैयारियों की पोल खुल गई।
आठ महीने देर से हुई बैठक में अफसर न सिर्फ आधी-अधूरी तैयारी से पहुंचे थे, बल्कि उन्होंने बुकलेट में कई जगह सपा सांसद अफजाल अंसारी की जगह बलिया के पूर्व सांसद विरेंद्र सिंह मस्त का नाम लिख दिया था। इतना ही नहीं, कुछ अधिकारी भी नहीं पहुंचे थे। इस पर सांसद समेत जनप्रतिनिधियों ने नाराजगी जाहिर करते हुए निंदा प्रस्ताव पास किया।सुबह साढ़े ग्यारह बजे से हुई यह बैठक दो घंटे तक चली। अध्यक्षता कर रहे गाजीपुर सांसद अफजाल अंसारी ने जिले में बिजली व्यवस्था को लेकर चर्चा की। कहा कि जिस तरीके से बिजली चोरी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है उसी तरह व्यवस्थाओं को भी दुरुस्त करने का काम करना चाहिए। उन्होंने फुंके ट्रांसफाॅर्मर समय से न बदले जाने पर नाराजगी जाहिर की। वहीं, अधीक्षण अभियंता इंजीनियर विवेक खन्ना, विद्युत संबंधी कराए गए कार्यों की विधान सभावार विस्तृत विवरण उपलब्ध कराया। बैठक में बड़ी चूक सामने आई। दो सदस्यों का नहीं बुलाया गया था, वहीं जो सदस्य नहीं थे उन्हें बुला लिया गया था। हालांकि वह नहीं आए थे। इस तरह बुकलेट में सपा सांसद अफजाल अंसारी की जगह कई स्थानों पर बलिया के पूर्व सांसद विरेंद्र सिंह मस्त का नाम अंकित था। इसपर सभी सदस्यों ने निंदा प्रस्ताव पास किया। वहीं, बैठक के संयोजक डीएम अविनाश कुमार ने भी इसे लेकर नाराजगी जाहिर की। इसी तरह जमानिया विधायक ओम प्रकाश सिंह के प्रतिनिधि मन्नु सिंह ने भी अपने अपने क्षेत्र की समस्याएं रखीं। बैठक में अनुपस्थित स्टोर एवं वर्कशाॅप के अधिशासी अभियंता को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य सहित अन्य विद्युत विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
राइफल क्लब सभागार में जिला विद्युत समिति की बैठक शामिल सांसद अफजाल अंसारी, डीएम अविनाश कुमार व