फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: घटना के 13 दिन बाद हत्यारोपी की भी मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दुल्लहपुर। थाना क्षेत्र में देवरीबारी गांव में मौसेरे भाई की बेटी मधु चौहान पर चापड़ से हमला करने वाले हत्यारोपी चाचा की शुक्रवार की देर शाम मौत हो गई। परिजन ट्राॅमा सेंटर से एंबुलेंस से मऊ के दोहरीघाट ले जा रहे थे, जलालाबाद के पास मौत हो गई। हत्यारोपी की मौत की सूचना मिलने के बाद पुलिस विधिक कार्रवाई में जुट गई। थानाध्यक्ष कमलेश कुमार के देवरीबारी गांव में बीते 29 अगस्त की सुबह सुनील चौहान ने अपने मौसेरे भाई दुर्गविजय चौहान की बेटी मधु चौहान (23) पर चापड़ से गले और सिर पर हमला कर दिया था। हमले में गंभीर रूप से घायल मधु की इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मौत हो गई थी। वहीं, भतीजी पर हमले के बाद आरोपी ने खुद पर भी चापड़ से जानलेवा वार कर लिया था। स्थिति गंभीर होने पर ट्राॅमा सेंटर में भर्ती कराया गया था। मधु के पिता दुर्गविजय चौहान ने हत्यारोपी मौसेरे भाई सुनील चौहान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। ट्राॅमा सेंंटर से शाम में परिजन सुनील चौहान को एंबुलेंस से मऊ जनपद के दोहरीघाट ले जा रहे थे। जलालाबाद के पास उसकी मौत हो गई। हत्यारोपी के मौत की जानकारी मिलते ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें