फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की समस्याओं को संगठन तक पहुंचाएगा मोर्चा : धनंजय चौबे

विज्ञापन
शहर के छावनी लाइन ​स्थित भाजपा कार्यालय में पार्टी के किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष धनंजय चौबे का
विज्ञापन
गाजीपुर। किसानों की समस्याओं को समझकर उनके हितों की आवाज शीर्ष संगठन तक पहुंचाने और बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन

यह बात किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष धनंजय चौबे ने बुधवार को छावनी लाइन स्थित भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित परिचयात्मक बैठक में कही। उन्होंने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन किया जाएगा। बैठक के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने कहा कि किसानों के हितों की रक्षा और केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को उन तक पहुंचाने में किसान मोर्चा की अहम भूमिका है। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों से सक्रियता और आपसी समन्वय के साथ काम करने का आह्वान किया। इस दौरान सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का अंगवस्त्र और माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। बैठक का संचालन महामंत्री पंकज राय ने किया। विष्णु प्रताप सिंह, रणजीत राजभर, रुद्र प्रताप सिंह, दुर्गादत्त चतुर्वेदी और अशोक सिंह झब्बर व शशिकांत शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें