फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: न्यायालय के आदेश पर खाते में रकम वापस हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
साइबर ठगी के शिकार युवक को पुलिस ने बड़ी राहत दिलाई है। त्वरित कार्रवाई और न्यायालय के आदेश के बाद पीड़ित के 94,936 रुपये वापस करा दिए।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष संतोष कुमार राय ने बताया कि नटपुरवा गांव निवासी अभिषेक कुमार के साथ 95 हजार रुपये की साइबर धोखाधड़ी हुई थी। पीड़ित ने इसकी शिकायत 1930 साइबर हेल्पलाइन पर दर्ज कराई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए थाने की साइबर हेल्प डेस्क ने कार्रवाई शुरू की और ठगी की रकम में से 94,936 रुपये संबंधित खाते में होल्ड करा दिया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के न्यायालय में दाखिल प्रकीर्ण फौजदारी प्रार्थना पत्र पर पारित आदेश के अनुपालन में संबंधित बैंक से समन्वय कर धनराशि पीड़ित के खाते में वापस कराई गई। थानाध्यक्ष संतोष कुमार राय ने बताया कि साइबर हेल्प डेस्क पर तैनात हेड कांस्टेबल अमित सिंह और कांस्टेबल गुरु प्रसाद द्विवेदी ने इस कार्रवाई में अहम भूमिका निभाई। पुलिस की इस पहल से पीड़ित को राहत मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें