फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: हॉकी खिलाड़ियों को राज्यमंत्री ने सम्मानित किया

विज्ञापन
गोड़सरा में भक्सी के कप्तान को दादा फतेह खान जूनियर फुटबॉल प्रतियोगिता की विजेता ट्रॉफी प्रदान
विज्ञापन
खानपुर। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में शनिवार को ईशोपुर गांव में जन चौपाल का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रदेश के स्टांप एवं न्यायालय शुल्क राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल ने केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए ग्रामीणों को उनका लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान जापान में बीते दिनों आयोजित अंडर-18 एशिया कप में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय टीम के खिलाड़ियों रोमित पाल और प्रहलाद राजभर को सम्मानित किया गया। उन्होंने दोनों खिलाड़ियों को 50-50 हजार रुपये का चेक प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जन चौपाल के दौरान अलायचक गांव निवासी अनुराधा ने आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती में भ्रष्टाचार और अनियमितता का आरोप लगाते हुए राज्यमंत्री के सामने शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने भर्ती प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए प्रभारी मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस मौके पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता तथा ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें