फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में मोहा मन

Sat, 14 Nov 2015 10:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बाल दिवस पर शनिवार को क्षेत्र में विभिन्न स्कूलों में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, क्विज, सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुआ। सन साइन पब्लिक स्कूल में फैंसी ड्रेस व क्विज प्रतियोगिता हुई। क्विज में वीनस हाउस के आदिल, नितेश तिवारी, अंकुर प्रथम रहे। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में नर्सरी से यूकेजी वर्ग में उमंग चौरसिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। एसएस देव पब्लिक स्कूल में हुई खेलकूद प्रतियोगिता में मेंढक दौड़ में शाहिल, स्पून मार्बल में पवन, म्यूजिकल चेयर में सौम्या यादव, सौ मीटर दौड़ में बृजेश को प्रथम स्थान मिला। हालिमा पब्लिक स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में इब्रत जहां, जूनियर वर्ग में सानिया तथा शिशु वर्ग में मरियम इकबाल को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। अंग्रेजी व हिंदी निबंध प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में आमीर अंसारी, जूनियर में  सुमैया खातून ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वाद-विवाद प्रतियोगिता में ग्रुप ए के सुमैया, इब्रत, समीना, इलमा नाज, आयशा इकबाल की टीम ने बाजी मारी। विद्यालय के चेयरमैन मौलाना अजहर असदी ने अव्वल आए छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया।   
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें