फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: साड़ी के फंदे से लटककर राजमिस्त्री ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
मरदह। थाना क्षेत्र के सोढ़रा गांव में सोमवार की रात गृह कलह से ऊबकर कमरे में लगे पंखे के हुक में साड़ी के फंदे से लटकर राजमिस्त्री ने आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सोढ़रा गांव निवासी राजमिस्त्री मुन्ना पासवान (37) रात में खाना खाने के बाद घर में सोने चला गया। इसके बाद कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया था। देर रात पड़ोस की एक महिला मकान के पास से गुजर रही थी। इसी दौरान उसकी नजर खिड़की के तरफ गई तो देखा कि राजमिस्त्री पंखे के हुक से साड़ी का फंदा लगाकर लटक रहा था। शोर मचाने पर ग्रामीण भी घटना स्थल के तरफ दौड़ पड़े। इधर परिजन भी दरवाजे पर पहुंचकर खटखटाने लगे, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। जब उन्होंने खिड़की से कमरे में देखा तो रोने- बिलखने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दरवाजा तोड़वाया और शव को फंदे से उतारकर कब्जे में ले लिया। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक मुन्ना शराब के नशे में था और किसी बात को लेकर पति व पत्नी के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद वह एक कमरे में सोने चला गया। जहां उसने फांसी लगा ली।
इस संबंध थानाध्यक्ष धर्मेंद्र पांडेय ने बताया कि मृतक की पत्नी संजू देवी की सूचना पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रथम दृष्टया और पूछताछ में आत्महत्या का कारण गृहकलह सामने आया है। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें