फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपड़ा व्यवसायी को गोली मारने का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मरदह। थाना क्षेत्र के सक्कापुर गांव के पास चार दिन पूर्व कपड़ा व्यवसायी को गोली मारकर घायल करने के मामले में पुलिस ने बुधवार को महाहर धाम चौराहे से मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया। तलाशी में एक पिस्टल, दो कारतूस और बाइक बरामद की गई। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसका चालान कर दिया। वहीं चार दिन पूर्व दो नामजद आरोपियों को पुलिस जेल भेज चुकी है। मालूम हो कि आठ दिसंबर को कपड़ा व्यवसायी सक्कापुर गोविंदपुर निवासी राजू उर्फ सुनील वर्मा दुकान बंद कर पत्नी के साथ बाइक से घर जा रहे थे। गांव की चट्टी पर पहले से घात लगाए दो नकाबपोश बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी। सुनील को पेट में दो गली लगी थी। मऊ जिला अस्पताल से उन्हें डॉक्टरों ने वाराणसी रेफर किया था। जहां आपरेशन कर गोली निकाली गई थी। उधर, घायल के पिता ने तीन नामजद एवं एक अज्ञात के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस आरोपियों को दबोचने में जुट गई। गश्त के दौरान पुलिस ने 11 दिसंबर को नामजद आरोपी सक्कापुर गोविंदपुर गांव निवासी अरुण वर्मा और विजय वर्मा को गोधनी पुल से गिरफ्तार कर चालान किया। जबकि मुख्य आरोपी गोविंदपुर गांव निवासी अमित वर्मा फरार चल रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बुधवार को महाहर धाम तिराहे के पास से उसे गिरफ्तार किया। उसके पास से घटना में प्रयुक्त 32 बोर का पिस्टल, दो कारतूस और बाइक बरामद की गई। थानाध्यक्ष राजकुमार यादव ने बताया कि मामले में दो दो आरोपियों को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है। जबकि तीसरे मुख्य आरोपी अमित वर्मा को भी गिरफ्तार करने में सफलता मिली। उसका भी चालान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें