फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: अविसहन पीएचसी पर सुबह 10 बजे तक लटकता रहा ताला

विज्ञापन
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उबिसहन का गेट बंद रहने पर सिढि़यों पर बैठा मरीज। संवाद
विज्ञापन
मरदह। क्षेत्र के अविसहन स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य व्यवस्थाएं इन दिनों बेपटरी हो चुकी है। सुबह 8 बजे खुलने वाला यह अस्पताल शनिवार की सुबह 10 बजे तक बंद पड़ा था। गेट पर ताला लटका था और कर्मचारी भी गायब थे। डॉक्टर के इंतजार में मरीज परेशान दिखाई पड़े। करीब 64 वर्षीय वृद्ध मरीज सीढ़ी पर बैठकर इलाज के इंतजार में दिखाई पड़े। सुबह करीब 10.10 बजे पहुंचे स्वीपर रामधन राम ने अस्पताल का ताला खोला, फिर 10.30 बजे दवा दिया। अविसहन गांव के अरविंद सिंह और अजीत सिंह ने बताया कि यहां पांच स्वास्थ्य कर्मी तैनात हैं। फिर भी ताला लटका हुआ हैं। यहां चिकित्सकीय व्यवस्थाएं पूरी तरह से बदहाल हैं। स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों और तीमारदारों को पीने का पानी तक नसीब नहीं होता। अविसहन गांव निवासी गंगा जायसवाल व चंदन शर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के कारण गरीब मरीजों को इलाज के लिए प्राइवेट अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा है। धर्मपुरा सराया मुबारक गांव के नरजन चौहान ने बताया कि हाथ में चोट लगी। वह अस्पताल 9 बजे पहुंचे थे, लेकिन ताला बंद मिला। सुबह करीब 10.10 बजे पहुंचे स्वीपर रामधन राम ने अस्पताल का ताला खोला, फिर 10.30 बजे दवा दिया। तबतक अन्य को कर्मचारी केंद्र पर नहीं पहुंचे थे। अविसहन गांव रामभवन राम ने बताया कि वह भी दवा लेने पहुंचे थे, लेकिन चिकित्सक के न रहने के कारण बैरंग वापस लौटना पड़ा। सीएमओ डॉ. एसके पांडेय ने बताया कि पूरे मामले की जांच कराकर संबंधितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें