नंदगंज। स्थानीय विद्युत केंद्र पर रविवार को विद्युत शिकायत निवारण महा कैंप का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 15 उपभोक्ताओं का मीटर ठीक किया गया। बकाए बिल में 50 हजार नगद जमा कराया गया। इसके साथ ही चार बड़े बकाएदारों की बत्ती गुल कर दी गई। उप खंड अधिकारी अमित कुमार ने कहा कि इसी तरह सभी विद्युत केंद्र पर महा कैंप का आयोजन किया जाएगा जिसमें लोगों की समस्या का निवारण किया जाएगा। जिस भी बिजली उपभोक्ता का बिल सही नहीं है और मीटर खराब है वह कैंप में जाकर ठीक करा लें। इस मौके पर अवर अभियंता रमेश कुमार, एसएसओ इंसाफ अली, चंद्रहास कुशवाहा, इरफान, मन्नू, रामशरण आदि उपस्थित रहे।