सरजू पांडेय पार्क में धरना देते भाकपा कार्यकर्ता। संवाद
गाज़ीपुर। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने राज्यव्यापी आह्वान पर सरजू पांडेय पार्क में बृहस्पतिवार को धरना दिया। कहा कि प्रदेश में दलित एवं अल्पसंख्यकों पर अत्याचार हो रहे हैं। जिला सचिव जनार्दन राम ने कहा कि प्रदेश के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन होगा कि समाचार पत्रों में दलितों, महिलाओं एवं अल्पसंख्यकों के विरुद्ध अत्याचार की घटनाएं पढ़ने अथवा सुनने को न मिलती हो। प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति दयनीय है। उन्होंने कहा कि रायबरेली में एक दलित की निर्ममता पूर्वक हत्या कर दी गई। सरकार की नाक के नीचे लखनऊ के बंथरा कस्बे में एक 11वीं कक्षा की छात्रा का सामूहिक दुष्कर्म किया गया। प्रदेश में गरीब, दलित, महिलाएं, अल्पसंख्यक अपने को असहाय महसूस कर रहे हैं। इसके खिलाफ पार्टी पूरे प्रदेश में जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर विरोध जता रही है। जिला सचिव ने आह्वान करते हुए कहा कि दलितों पर हो रहे जुल्म को रोक नहीं गया तो भाकपा के कार्यकर्ता आंदोलन तेज करने के लिए मजबूर होंगे। धरना सभा में जिला सहायक सचिव ईश्वरलाल, रामलाल, राम शुक्ला, रामबदन सिंह, रामबदन यादव, बटोर गुप्ता, दुर्जन बिंद, भूमिधर राजभर, चतुरी मास्टर, सुभाष राजभर, अनिल राम आदि ने विचार व्यक्त किया। सभा की अध्यक्षता राजनाथ