फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: महिला लेखपाल सहित टीम को हिस्ट्रीशीटर ने दी जान से मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला लेखपाल सहित टीम को हिस्ट्रीशीटर ने दी जान से मारने की धमकी
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी



मरदह। थाना क्षेत्र के बसवारी गांव में पानी टंकी निर्माण के लिए बृहस्पतिवार को भूमि का सीमांकन करने गई महिला लेखपाल सहित टीम को हिस्ट्रीशीटर ने जान से मारने की धमकी देते हुए सरकारी अभिलेख फाड़ कर फेंक दिया।



घटना की जानकारी होते ही राजस्व कर्मचारी और जलनिगम कर्मी आक्रोशित हो उठे। साथ ही देर शाम तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन




क्षेत्रीय लेखपाल सरिता यादव जल जीवन मिशन के तहत पानी की टंकी के निर्माण के लिए जमीन का सीमांकन करने गई थी।साथ में राजस्व टीम में शामिल लेखपाल अजीत कुमार एवं जलनिगम के कर्मचारी भी मौजूद थे। सीमांकन के दौरान गांव निवासी हिस्ट्रीशीटर वशिष्ठ राम मौके पर पहुंचा और उसने सीमांकन कार्य में व्यवधान करते हुए लेखपाल सरिता यादव और अजीत कुमार को भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए हाथ पैर तोड़ने एवं जान से मारने की धमकी देते हुए सरकारी अभिलेख छीनकर फाड़ दिया।
विज्ञापन




इससे सीमांकन कार्य बाधित हो गया। घटना के बाद भयभीत दोनों लेखपालों ने घटना की जानकारी अन्य लेखपालों को दी। घटना की जानकारी मिलते ही लेखपालों का आक्रोश बढ़ गया। थानाध्यक्ष राजेश मौर्य ने बताया कि आरोपी बसवारी गांव निवासी वशिष्ठ राम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश की जा रही है। शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें