फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइट गेज बैरियर की ऊंचाई घटी, वाहनों की लगी कतार

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के गंगा नदी पर स्थित शहीद वीर अब्दुल हमीद सेतु के दोनों तरफ लगे लोहे के हाइटगेज बैरियर की ऊंचाई शुक्रवार को बिना किसी पूर्व सूचना के ग्यारह फीट से घटा दस फीट कर दिया गया। इसके कारण पड़ोसी राज्य बिहार को जोड़ने वाले और गाजीपुर- जमानिया- सैय्यदराजा राष्ट्रीय राजमार्ग 24/97 पर भीषण जाम लग गया। पुल के दोनों तरफ छोटे बड़े वाहनों, तेल टैंकर, स्कूली बस, चार पहिया वाहन आदि की कई किमी. लंबी कतार लग गई।
विज्ञापन

निशांत सिंह, रवि यादव, सीताराम, अजीत राय, दरोगा राय, बबुआ आदि वाहन चालकों और क्षेत्रीय ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि संबंधित विभाग ने डीएम के आदेश को ताक पर रख मनमाने तरीके से पूर्वांचल एक्सप्रेस- वे और वाराणसी राजमार्ग पर पड़ने वाले टोल टैक्स ठेकेदारों के दबाव में बैरियर की ऊंचाई को कम किया है। इसे लोग किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेंगे। ग्रामीणों ने बताया कि इस सेतु से सेना, अर्धसैनिक बल, पुलिस के भी बड़े वाहन आए दिन गुजरते हैं। बिहार और गैर जनपदों से होकर आने वाले वाहनों के लिए एकमात्र इसी पुल से होकर अपने सुदूर गंतव्य तक जाने क ा सहारा है। चालकों और ग्रामीणों का तो यहां तक कहना है कि एक्सप्रेस-वे और फोरलेन पर टोल वसूली के घाटे को मुनाफे में बदलने के लिए एनएचएआई ने दबाव में यह निर्णय लिया है। इसके बाद पुल से सभी तरह के बड़े वाहनों का आवागमन ठप हो चुका है। यहां तक की पुल से मात्र चार पहिया, छोटे स्कूली बस, ट्रैक्टर, तीन पहिया वाहन आदि हल्के वाहन ही गुजर पा रहे हैं। एनएचएआई वाराणसी के पीडी आरएस यादव ने बताया कि पुल पुराना हो चुका है उसकी सुरक्षा के मद्देनजर भारी वाहन न गुजर सके इसलिए हाइट गेज की ऊंचाई कम कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें