सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के निदीपुर गांव मंगलवार रात में बरात पहुंची और बरातियों को नाश्ता पानी कराया जाने लगा। इस बीच बरातियों को बैठने के लिए लगाए गई चारपाई कम होने पर दूल्हा और दुल्हन के भाई के बीच बहस हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ने पर मारपीट होने लगी। अन्य लोगों ने बीचबचाव किया लेकिन मामला बढ़ता देख दूल्हा कहीं चला गया। यह देख दुल्हन पक्ष के लोगों ने 112 नंबर पर फोन करने के साथ ही भीमापार चौकी इंचार्ज गोंविद मौर्या को घटना से अवगत कराया। रात में ही पहुंचे चौकी इंचार्ज ने दूल्हे का पता लगाया। दोनों पक्षों को समझाने में रात बीत गई। अगले दिन सुबह बात बनी और औड़िहार के शिवमंदिर में शादी संपन्न हुई। प्रभारी कोतवाल हैदल अली ने बताया कि दोनों पक्षों को समझा बुझाकर मंदिर में शादी करा दी गई है। संवाद