फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: सरकार तेजी से करा रही विकास और जन कल्याण के कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत बुधवार को भाजपा के छावनी लाइन स्थित कार्यालय पर शिक्षक, स्नातक चुनाव की तैयारी तथा मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) को लेकर अलग-अलग बैठक हुई। इस अवसर पर राज्यसभा की सांसद डाॅ. संगीता बलवंत ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से बहुत ही तेज गति से विकास और जन कल्याण के कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज भारत सभी क्षेत्रों में स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देते हुए विकसित भारत की तरफ तेजी से अग्रसर हो चुका है। उन्होंने आह्वान किया कि हम सभी को अपने देश के उत्पादों को अपनाने का समय आ गया है। हमें अधिक से अधिक स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देना है। वाराणसी स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन को लेकर पार्टी के कार्यकर्ता कमर कस चुके हैं। इस चुनाव में विपक्ष को हार का मुंह देखना तय है। वाराणसी के रोहनिया के पूर्व विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान देश को समृद्ध और सशक्त बनाने का संकल्प है। स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी चुनाव की चर्चा करते हुए कहा कि पार्टी ने हमेशा से शिक्षकों एवं शिक्षितों का पूरा सम्मान किया है। जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने कहा कि देश को पीछे ढकेलने में कांग्रेस का सबसे बड़ा योगदान रहा है। एसआईआर के माध्यम से वोटर लिस्ट शुद्ध होगी। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, भानूप्रताप सिंह, कृष्णबिहारी राय, विजेंद्र राय, नगर पालिकाध्यक्ष सरिता अग्रवाल, पूर्व विधायक सुनीता सिंह आदि उपस्थित थीं। बैठक का संचालन जिला महामंत्री प्रवीण सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें