फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: पूर्व केंद्रीय मंत्री ने भाजपा नेता के निधन पर जताया शोक

विज्ञापन
गोरखा गांव में देवव्रत चौबे के चित्र पर माल्यार्पण करते पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पा
विज्ञापन
गाजीपुर। भाजपा नेता देवव्रत चौबे के निधन पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व केंद्रीय मंत्री डाॅ. महेंद्र नाथ पांडेय सोमवार को भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय के साथ पैतृक गांव गोरखा, खानपुर पहुंच कर परिजनों से मिलकर सांत्वना व्यक्त किए। उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने देवव्रत चौबे के निधन पर दुख व्यक्त हुए उनके सरल हंसमुख व्यवहार को स्मरण किया और संग व्यतीत समय की चर्चा करते हुए कहा कि देवव्रत संघर्षशील स्वभाव के थे। कार्यकर्ता हित के लिए वह किसी से भी अड़ जाते थे। जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने भी उनकी स्मृतियों को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर प्रवीण सिंह, दयाशंकर पांडेय, शशिकांत शर्मा, राम प्रकाश दुबे, पूर्व विधायक भोनूराम सोनकर, राजीव चतुर्वेदी, आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें