तैराकी प्रतियोगिता के 100 मीटर फ्री स्टाइल में रजत पदक विजेता पूर्व कैप्टन बब्बन राम। स्रोत- स्
रेवतीपुर। रामपुर उर्फ साधोपुर निवासी सेना के पूर्व कैप्टन बब्बन राम ने गुजरात में आयोजित चौथी नेशनल वेटरन स्पोर्ट्स गेम्स चैंपियनशिप में रजत सहित तीन पदक हासिल किया है। इसकी जानकारी पूर्व कैप्टन बब्बन राम ने मोबाइल फोन पर दी। उन्होंने बताया कि गुजरात के सूरत में 8 से 12 अक्तूबर के बीच चौथी नेशनल वेटरन स्पोर्ट्स गेम्स चैंपियनशिप आयोजित की गई है। बुधवार को पूर्व कैप्टन बब्बन राम ने तैराकी के 100 मीटर फ्री स्टाइल में सिल्वर, 50 मीटर फ्री स्टाइल में ब्रांज और 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में ब्रांज मेडल हासिल किया। पूर्व कैप्टन ने बताया कि तैराकी प्रतियोगितायों में गोल्ड नहीं जीतने का मलाल है। हालाकिं अभी उनका एथलेटिक्स में 100 मीटर बाधा दौड़, डिस्कस थ्रो, लांग जंप और ट्रिपल जंंप के इवेंट बचा हुुआ हैं। इसमें मेरी उनका पूरा ध्यान स्वर्ण पदक जीतने पर लगा हुआ है। बब्बन राम सेना में 1979 में भर्ती हुए थे। वर्ष 2009 में रिटायर होने के बाद 2021 से 65 प्लस आयु वर्ग के मास्टर्स एथलेटिक में प्रतिभाग करना शुुरू किया। इसके बाद उन्होंने दर्जनों राज्यीय, राष्ट्रीय के साथ ही अंतरर्राष्ट्रीय मुकाबलों में अब तक 24 से अधिक स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक हासिल किये हैं। इस उपलब्धि का श्रेय उन्होंने अपने परिवार के सदस्यों के साथ ही दोस्तों को दिया है।