फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: छात्राओं को भारतीय वाद्ययंत्रों के बारे में बताया

विज्ञापन
कस्तूरबा विद्यालय आवासीय विद्यालय सदर में वाद्य यंत्रों का प्र​शिक्षण प्राप्त करतीं छात्राएं-सं
विज्ञापन
गाजीपुर। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में बालिकाओं की प्रतिभा को निखारने के लिए विशेष पहल की गई है। इसके तहत उन्हें संगीत शिक्षा से जोड़ने और उनके सर्वांगीण विकास के लिए विभिन्न वाद्ययंत्र उपलब्ध कराए गए हैं। छात्राओं को तबला, हारमोनियम, बांसुरी, ढोलक, डमरू और मंजीरा वाद्य यंत्रों में प्रशिक्षित किया जा रहा है। विद्यालय की शिक्षिकाओं का कहना है कि संगीत शिक्षा का उद्देश्य छात्राओं को केवल अकादमिक ज्ञान तक सीमित न रहकर उनको सांस्कृतिक और पारंपरिक भारतीय वाद्ययंत्रों से जोड़ना है। संगीत मानसिक विकास में सहायक होता है साथ ही साथ बालिकाओं के आत्मविश्वास में बढ़ोतरी करता है। इस मौके पर शिक्षिकाओं वंदना राय, सावित्री कुशवाहा और ज्योति यादव का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें