फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: दोहरीघाट-औड़िहार मेमू सवारी ट्रेन का होगा संचालन

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। दोहरीघाट-औड़िहार मेमू सवारी गाड़ी का संचालन होगा। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से 11 मई को इसका शुभारंभ करेंगे। नई मेमू सवारी गाड़ी के संचालन से जनपद के औड़िहार जंक्शन, दुल्लहपुर, जखनिया व सादात से यात्रा करने वाले सैकड़ों यात्रियों को लाभ मिलेगा। गोरखपुर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि 05121 उद्घाटन विशेष गाड़ी को हरी झंडी दिखाकर रेल मंत्री रवाना करेंगे। रेल मंत्रालय की ओर से 65121-65122 गाड़ी चलाए जाने की स्वीकृति प्रदान की गई है। उद्घाटन विशेष गाड़ी 11 मई को चलाई जाएगी। 12 मई से इसका नियमित संचालन किया जाएगा। उद्घाटन के दिन गाड़ी शाम चार बजे दोहरीघाट से प्रस्थान कर औड़िहार 07.10 बजे पहुंचेगी। 12 मई को औड़िहार से सुबह पांच बजे खुलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें