फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: निवेश का नया केंद्र बना जिला, इस वर्ष मिले 762 करोड़ के प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। औद्योगिक क्षेत्र में कभी पिछड़ा रहने वाला गाजीपुर जिला अब निवेश का नया केंद्र बनकर उभर रहा है। चार वर्षों में 483 करोड़ रुपये के निवेश के बाद सिर्फ वर्ष 2025 में जिले ने नया रिकॉर्ड कायम किया है। इस वर्ष अब तक जिला उद्योग विभाग को 762 करोड़ रुपये के निवेश के प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं। प्रदेश सरकार की ओर से आयोजित यूपी इन्वेस्टर्स समिट के शुरुआती तीन चरणों में गाजीपुर में निवेश की गति अपेक्षाकृत धीमी रही। इन तीन वर्षों (जीबीसी-1, 2 और 3) के दौरान जिले में कुल 154 करोड़ रुपये का निवेश हुआ जिससे पांच औद्योगिक इकाइयों की स्थापना हुई। लगभग 939 लोगों को रोजगार मिला।हालांकि चौथे वर्ष यानी जीबीसी-4 के दौरान निवेश में उल्लेखनीय तेजी आई और जिले को 329 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले। इस दौरान 83 औद्योगिक इकाइयों की स्थापना का प्रस्ताव प्राप्त हुआ जिससे 2723 लोगों को रोजगार मिलने की संभावना जताई गई थी। इनमें से सात इकाइयों का निर्माण कार्य चल रहा है। एक मामला बैंक में लंबित है। एक इकाई को भूमि न मिलने के कारण मामला न्यायालय में है। एक में अनुबंध होना शेष है जबकि दो इकाइयां निवेशकों के निजी कारणों से लंबित हैं। वर्ष 2025 में जीबीसी-5 के लिए अब तक लगभग 762 करोड़ रुपये के निवेश के प्रस्ताव उद्योग विभाग को मिल चुके हैं। इन प्रस्तावों से करीब दो हजार लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है। उद्योगों की स्थापना से जिले ने निवेश के क्षेत्र में यह उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। यूपी इन्वेस्टर्स समिट की शुरुआत के बाद से ही जिले को निवेशकों का लगातार समर्थन मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें