मुहम्मदाबाद। सेंट्रल बार एसोसिएशन की बैठक सोमवार की दोपहर दीवानी परिसर में आयोजित हुई। इसमें सदस्यों ने गाजीपुर में नए राजकीय मेडिकल कालेज का उद्घाटन किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की गई। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता आलोक कुमार राय ने कहा कि आज गाजीपुर जिला चिकित्सा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर हो गया। इसके लिए गाजीपुर के विकास पुरुष जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अधिवक्ता समाज धन्यवाद ज्ञापित करता है। इसके बाद सदस्यों ने एक धन्यवाद प्रस्ताव पारित कर उसकी प्रति प्रदेश सरकार, केंद्र सरकार एवं उप राज्यपाल मनोज सिन्हा को भेजने का निर्णय लिया। इस अवसर पर भाजपा जिला कार्यसमिति के सदस्य सतीशचंद्र राय, श्रीराम तिवारी, शिवदान तिवारी, अनिल कुमार राय, शेषनाथ तिवारी, मुन्ना यादव, प्रेमशंकर राय, आशुतोष राय, राधेश्याम राय आदि रहे।