फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: चहारदीवारी के मलबे को जेसीबी लगाकर हटवाया

विज्ञापन
सादात में जेसीबी मशीन से धवस्त किया जा रहा संस्कृत महाविद्यालय के भवन। संवाद
विज्ञापन
सादात। नगर पंचायत के वार्ड संख्या-नौ में स्थित अनुदानित संस्कृत महाविद्यालय की टूटी चहारदीवारी को तोड़कर मलबे को बुधवार को प्रशासन ने जेसीबी लगाकर हटवाया। जखनिया के उपजिलाधिकारी अतुल कुमार ने मौके पर उपस्थित होकर कार्यदाई संस्था सीएनडीएस के अभियंता अभिलाष पांडेय और ठेकेदार को निर्माण संबंधी कार्य कराने का निर्देश दिया। एसडीएम के आदेश के बाद महविद्यालय की टूटी चहारदीवारी गिरा दी गई। एसडीएम ने बताया कि यहां नगर पंचायत सादात का कार्यालय बनाया जाएगा। सादात नगर पंचायत के वार्ड नौ में बना संस्कृत महाविद्यालय स्व. रामशरण राम ने वर्ष 1937 में बनवाया था। महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य हामिद सिद्दीकी और प्रबंधक योगेश्वर प्रसाद ने बताया कि वर्तमान समय में महाविद्यालय में छात्र भी पंजीकृत हैं। उन्होंने बताया नगर पंचायत सादात प्रशासन की तरफ से किए जा रहे इस अवैध निर्माण को लेकर न्यायालय में याचिका भी दाखिल की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें