डोड़सर गांव स्थित हनुमान मंदिर परिसर के पोखरे में बुधवार को एक महिला का शव मिला। महिला लंबे समय से मायके में रह रही थी। परिजनों के रोने-बिलखने से महिला के दरवाजे पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। गांव के लोग परिजनों को सांत्वना देने में जुटे रहे। डोड़सर गांव निवासी तारामति देवी (40) लंबे समय से मायके में रह रही थीं। परिजनों ने बताया कि सुबह स्नान करने के बाद वह घर के पास मंदिर में पूजा करने के बाद बिना किसी को बताए घर से 700 मीटर दूर स्थित हनुमान मंदिर परिसर में चली गई थीं। श्रद्धालु मंदिर में पूजा करने पहुंचे तो शव पोखरे में उतराया देखकर शोर मचाया। ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए और शव को पानी से बाहर निकाला। तब तक पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में ले लिया। मृतका के भाई अजीत सिंह ने बताया कि तारामति मानसिक रूप अस्वस्थ थीं। उनके ससुराल वाले वर्षों से नाता तोड़ चुके थे। भाई अजीत सिंह की तहरीर पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर परिजनों के रोने-बिलखने से गांव में चीख- पुकार मच गई थी। थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह ने बताया कि महिला लंबे समय से मानसिक रूप से बीमार थीं। उनका इलाज चल रहा था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।