बुजुर्ग का कुएं में मला शव
संवाद न्यूज एजेंसी
गहमर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के मनिया गांव के सिवान में एक वृद्ध की कुएं में गिरकर मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकलवा कर आवश्यक कार्रवाई की।
गहमर कोतवाली क्षेत्र के मनिया गांव के सिवान में खेती किसानी के काम से जा रहे कुछ किसानों की नजर कुएं में उतराए एक शव पर गई तो किसानों ने इसकी सूचना ग्रामीणों को दिया। इसके बाद पुलिस को भी सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे देवल चौकी इंचार्ज राम दुबे ने शव को कुएं से बाहर निकलवाया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने इनकी पहचान जोखन राम (75) ग्राम केशवपुर हथौड़ी के रूप में किया।
घटना की सूचना मिलने के बाद उनके दो पुत्र सिताब चंद्र और गौतम भी मौके पर पहुंचे। ग्राम प्रधान एवं अन्य लोगों की मौजूदगी में पुलिस ने परिजनों को शव सुपुर्द कर दिया। इस संबंध में कोतवाल पवन उपाध्याय ने बताया कि गांव के सिवान में कुएं में गिरकर वृद्ध की मौत के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।