फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: आगरा को हराकर गाजीपुर की बेटियों ने ट्रॉफी पर जमाया कब्जा

विज्ञापन
हरदोई में आयोजित राज्य स्तरीय जूनियर खो-खो प्रतियोगिता की विजेता ट्रॉफी व डमी चेक के साथ जनपद क
विज्ञापन
गाजीपुर। हरदोई में आयोजित राज्य स्तरीय खो-खो जूनियर बालिका वर्ग प्रतियोगिता में जनपद की बेटियों ने आगरा को तीन अंकों से हराकर विजेता ट्रॉफी अपने नाम कर लिया। खो-खो संघ के महासचिव विपिन बिहारी राय ने बताया कि, हरदोई जनपद के अल्लीपुर स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया महाविद्यालय में राज्य स्तरीय जूनियर बालक और बालिका वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता आयोजित की गयी है। इसमें जनपद के बालिका वर्ग की टीम का सेमीफाइनल मुकाबला गोरखपुर के साथ हुआ। इसमें जनपद की टीम ने गोरखपुर की टीम को पांच अंक और एक पाली से हराकर प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में प्रवेश किया, जहां उसका मुकाबला दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले की विजेता आगरा की टीम के साथ हुआ। इसमें गाजीपुर की टीम (12) ने आगरा की टीम को (9) को तीन अंकों से हराकर प्रतियोगिता की विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। इस टीम में शामिल अदिति यादव, अन्नू पांडेय, साधना यादव, काजल गौड़, आंचल गौड़, आकृति यादव, ज्योति यादव, नीतू गौड़, अंशी राय ने सराहनीय प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है। इसकी जानकारी होते ही इनके परिजनों और जनपद के खेल प्रेमियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। टीम के इस प्रदर्शन को लेकर इनके जिला खो-खो प्रशिक्षक राधेश्याम यादव और टीम कोच शिवानी को क्रीड़ाधिकारी अरविंद यादव और जिला खो-खो संघ के अध्यक्ष सानंद सिंह ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें