फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: आठ किलोमीटर लंबी सड़क की हालत जर्जर

विज्ञापन
विज्ञापन
सादात। क्षेत्र में मौधिया से भितरी तक की लगभग आठ किलोमीटर लंबी सड़क की हालत काफी खराब है। सड़क पर पड़ी अधिकांश गिट्टियां उखड़ चुकी हैं। यह गिट्टियां तितर-बितर होकर पटरियों पर चली गई है। पटरियों पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। इस सड़क पर तेज गति से वाहन चलाना खतरे से खाली नहीं है। सड़क की सबसे खराब हालत धुआर्जुन नहर की पुलिया से लेकर मौधिया के बीच है। इतनी दूरी की सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। इस पर प्रतिदिन वाराणसी से भितरी, मौधिया होते हुए बसें शादियाबाद, हंसराजपुर, जंगीपुर और लारपुर तक चलती है लेकिन अधिकांश बसें शादियाबाद से सैदपुर और गाजीपुर के लिए ही चलती हैं। इसकी मरम्मत के लिए धुआर्जुन गांव के लोगों की तरफ से पीडब्ल्यूडी के जेई को ज्ञापन सौंपकर इसकी शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की गई थी। इसके बावजूद अभी तक विभाग का इस ओर ध्यान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें